छत्तीसगढ़

घर से सटे बिजली खंभे में गिरी गाज, 5 लोग घायल

Nilmani Pal
20 Jun 2022 9:31 AM GMT
घर से सटे बिजली खंभे में गिरी गाज, 5 लोग घायल
x
छग

जगदलपुर। आज लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के छिंदगांव तराई डेंगपारा में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें 112 की मदद से अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी बड़ाजी मौके पर पहुँच लोगों को आकाशीय बिजली से बचने के बारे में जानकारी भी दी। घटना के बारे में 112 डायल की टीम ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे छिंदगांव तराई डेंगपारा में हो रही बारिश के चलते अचानक बिजली गरजने लगा, वहीं छिंदगांव तराई डेंगपारा में घर के सामने लगे बिजली खंभे में आकाशीय बिजली गिरने के झटके से 5 लोग बेहोश हो गए, जिसमें केशव कश्यप पिता नडग़ु कश्यप (25), लोकनाथ कश्यप पिता भंगचंद कश्यप (22), उषावती कश्यप पिता भंगचंद कश्यप (16), प्रतिमा कश्यप पिता भंगचंद कश्यप (5 ) सभी छिंदगांव के एक ही परिवार के सदस्य हैं।

112 स्टॉफ पहुंचने से पहले गांव वालों की मदद से बेहोश हो चुके पीडि़तों को डायल 112 वाहन में बैठाकर लोहंडीगुड़ा अस्पताल लाकर भर्ती किये, दो की हालत गम्भीर थीं, वही अभी सभी घायल ठीक है। इसकी सूचना थाना प्रभारी अरुण नामदेव को दी गई।

घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद थाना प्रभारी अरुण नामदेव ने गांव के लोगों को आकाशीय बिजली से बचने के बारे में जानकारी दी, जिसमें यह बताया गया कि अगर कभी ऐसा होता है तो सबसे पहले खुले स्थान में जाकर एड़ी के बल बैठ जाना चाहिए, पेड़ या फिर बिजली खंभे के नीचे नहीं जाना चाहिए, इसके अलावा और भी जानकारी दी गई। इस दौरान छिंदगांव के सरपंच उमेश कश्यप भी शामिल थे।

Next Story