बिजली ऑफिस के कर्मचारियों के साथ मारपीट, आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी

रायपुर। टाटीबंध जोन के अंतर्गत हीरापुर के उपभोक्ताओं के द्वारा कॉल सेंटर में मारपीट की। इनके द्वारा ऑपरेटर किशोर पिस्दा एवं फ्यूज कॉल स्टाफ पीताम्बर पॉल एवं सोहन यादव के साथ अश्लील गाली गलौज एवं कॉल सेंटर के टेलीफोन को पटककर तोड़ दिया गया। उपरोक्त के खिलाफ रात्रि में ही आमानाका पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करने आवेदन दिया गया।
पुलिस ने तुरंत सभी कर्मचारियों का डॉक्टरी मुलाहिज़ा एम्स हॉस्पिटल मे कराया गया एवं दोषियों संदीप मिश्रा, संदीप पॉल एवं एक अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 323, 506, 427 एवं 34 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया। टाटीबंध जोन कार्यालय के सहायक यंत्री और कनिष्ठ यंत्री ने कहा कि दिन रात ड्यूटी कर रहे बिजली कर्मियों से मारपीट करना निंदनीय है। दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही की जानी चाहिए।
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.





