छत्तीसगढ़

Electricity off: आज 2 बजे तक प्रभावित रहेंगी सप्लाई

Nil dhankar
19 Oct 2022 10:26 AM IST
Electricity off: आज 2 बजे तक प्रभावित रहेंगी सप्लाई
x

बिलासपुर। शहर के अलग- अलग क्षेत्रों में आज बिजली बंद रहेगी। इसे लेकर विद्यृत विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है। एक दिन पहले ही विद्युत विभाग ने आदेश जारी कर लोगों को इसकी जानकारी दी है। जिसमें बताया कि बिजली सप्लाई आज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रभावित रहेंगी।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि दीपवाली पूर्व मेंटनेंस का काम होगा। जिसके चलते शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। वहीं काम पूरा होते ही दो बजे बिजली की सप्लाई शुरू हो जाएगी। जानकारी के अनुसार शहर के सरकंडा, सिरगिट्टी, लाल खदान, अज्ञेयनगर और तारबहार क्षेत्र बिजली सप्लाई प्रभावित रहेंगी।

Next Story