छत्तीसगढ़

बिजली विभाग के कलेक्शन एजेंट ने की खुदकुशी

Nilmani Pal
19 Nov 2025 12:30 PM IST
बिजली विभाग के कलेक्शन एजेंट ने की खुदकुशी
x

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में बिजली कलेक्शन का कार्य करने वाले कर्मचारी प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली है. मामले में बिजली कंपनी के लाइनमेन पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया है.

खुन्ती विधानप्रभा क्षेत्र के ग्राम रामपुर के युक्क शेष साहू दशकभर से कल्लूबंजारी स्थित बिजली विभाग के ऑफिस में बिजली बिल कलेक्शन का काम करता था. कुछ दिनों पूर्व बिजली विभाग में कार्यरत लाइनमैन ने परिजन के स्वास्थ की समस्या बतातेहुए मृतक शेष साहू से बिजली बिल से प्राप्त 4 लाख से ज्यादा की राशि उधार मांगते हुए कुछ दिनों में वापस करने की बात कही थी.

रकम देने के बाद मृतक बिजली बिल को उक्त राशि की आपस करने के लिए लाइनमैन को बार-बार संपर्क किया, लेकिन लाइनमेंन ने राशि को वापस न कर मृतक शेष साहू को जान से मारने की धमकी देने लगा. इस दौरान बिजली विभाग ने उक्त राशि गबन करने के आरोप में मृतक के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी. ऐसे में मानसिक तौर पर परेशान शेष साहू ने डोंगरगढ़ रेलवे लाइन पहुंचकर ट्रेन में कटकर अपनी जान दे दी.

Next Story