छत्तीसगढ़

इलेक्ट्रीशियन के घर चोरी

Nilmani Pal
30 April 2022 8:39 AM IST
इलेक्ट्रीशियन के घर चोरी
x

रायपुर। इलेक्ट्रीशियन के घर चोरी का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत प्रार्थी डोमन साहू ने आरंग थाने में की, और बताया कि वे बोर वाईडिंग का सुधार करने का सामान हथियार एवं लोहा पाईप घर के सामने रखा था. जब काम में जाने के लिए निकला तो देखा जुगाड एवं पाईप नहीं था. उसी समय टीकाराम साहू ने बताया कि एक लड़का पाईप लेकर गया. जिसका नाम अशोक साहू ग्राम गिधवा खपरी का रहने वाला है. घर में लगे CCTV कैमरा चेक करने पर आरोपी की पहचान हुई है.

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है, और जांच में जुट गई है.

Next Story