छत्तीसगढ़

इलेक्ट्रीशियन की बाइक चोरी, लिफ्ट मांगने वाली लड़की पर जताया शक

Nil dhankar
1 Jun 2022 10:29 AM IST
इलेक्ट्रीशियन की बाइक चोरी, लिफ्ट मांगने वाली लड़की पर जताया शक
x

बिलासपुर। अनजान लड़की ने इलेक्ट्रीशिन से लिफ्ट मांगी। इसके बाद बिरकोना रोड में लेकर सुनसान जगह पर बाइक रुकवा कर उन्हें सड़क किनारे ले गई। इस बीच चोरों ने इलेक्ट्रीशिन की बाइक पार कर दी। बाइक को ढूंढने निकले इलेक्ट्रीशिन के आने से पहले युवती भी वहां से गायब हो गई। मामले की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर इसकी जांच कर रही है। घटना करीब 25 दिन पहले की है। सरकंडा के राजकिशोर नगर में रहने वाले टंकेश्वर चंद्रवंशी इलेक्ट्रीशियन हैं। वे शनिचरी बाजार गए थे। वहां से अशोक नगर की ओर जा रहे थे। अशोक नगर चौक के पास एक अनजान लड़की ने उनसे लिफ्ट मांगकर आगे तक छोड़ने के लिए कहा।

इस पर इलेक्ट्रीशियन ने उन्हें अपनी बाइक में बिठा लिया। अशोक नगर अटल आवास के आगे सुनसान जगह पर उनके साथ बैठी युवती ने बाइक रोककर सड़क किनारे चलने के लिए कहा। इस पर वे बाइक सड़क पर खड़ी कर रोड के किनारे हो गए। इसी बीच किसी ने उनकी बाइक पार कर दी। वे आसपास बाइक की तलाश कर रहे थे। इसी बीच युवती भी गायब हो गई। इलेक्ट्रीशियन ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story