छत्तीसगढ़

कुएं में मिली बुजुर्ग महिला की लाश, दो दिनों से थी लापता

Shantanu Roy
1 Sep 2021 12:44 PM GMT
कुएं में मिली बुजुर्ग महिला की लाश, दो दिनों से थी लापता
x
छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। केशकाल। केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत चारभाठा में बीती शाम नहाने के लिए घर के समीप स्थित कुएं गयी बुजुर्ग महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गयी है। केशकाल थाना की सहायक उप निरीक्षक सुनीता उइके से मिली जानकारी के अनुसार सुखबति कचलाम उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम चारभाठा है। 29 अगस्त को घर के सभी लोग पलोरा खेत में काम कर रहे, तब महिला घर में अकेली थी।

जब घर वाले वापस आये तो वह घर में नहीं थी, परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में ढूंढा, लेकिन नहीं मिली। जिसके पश्चात सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे गांव वालों ने घर के समीप स्थित कुएं में जाकर ढूंढा तो उक्त महिला का शव कुएं में पाया।

लोगों ने किसी प्रकार से लाश को कुएं से बाहर निकाल कर घर तक लाया, इसके पश्चात केशकाल पुलिस को घटना की सूचना दी। सहायक उप निरीक्षक सुनीता उइके ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु केशकाल अस्पताल लाया गया है, साथ ही मामले में मर्ग पंचनामा तैयार कर जांच में लिया गया है।

Next Story