छत्तीसगढ़
नकली पिस्टल दिखाकर बुजुर्ग महिला से लूट, 3 लूटेरे गिरफ्तार
Shantanu Roy
24 April 2025 7:39 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने नकली पिस्टल की नोक पर एक बुजुर्ग महिला से जेवर लूटकर भागने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना रानी तरई थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, 17 अप्रैल की दोपहर 12 बजे बोरेंदा गांव में एक बुजुर्ग महिला को स्कूटी सवार तीन लोगों ने रोक लिया। पिस्टल दिखाकर डराना शुरू कर दिया। उन्होंने महिला के कान से पहने हुए टॉप्स, गले में पहनी चांदी की माला और नाक की सोने की फुल्ली लूटकर भाग गए थे। आरोपियों ने महिला से करीब 20 हजार रुपए से अधिक की झपटमारी की। जैसे ही रानीतरई पुलिस को इसकी जानकारी हुई पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने इस मामले में एसीसीयू की टीम को भी जांच के लिए लगाया। दोनों ही टीमों ने मिलकर आरोपियों की पता तलाश जारी की। उन्होंने उस गांव से लेकर आने जाने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की तस्वीर कैद हुई। उसके बाद पुलिस ने महिला से पहचान कराकर आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने महिला से सोने चांदी के गहनों को छीनना कबूल किया। उन्होंने बताया कि छीने गए सभी गहने उसकी स्कूटी की डिग्गी में है। इसके बाद रानीतराई पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए जेवर और नकली पिस्टल को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
ये आरोपी किए गए गिरफ्तार
इमरान खान पिता छन्नू खान (32 साल) निवासी ग्राम खोखो पारा पुरानी बस्ती रायपुर वार्ड 43
गोपाल सतनामी पिता फेकू राम सतनामी (28 साल) निवासी ग्राम खोखो पारा पुरानी बस्ती रायपुर वार्ड 43
विक्की टांडी पिता गुड्डी राम टांडी (23 साल) निवासी बंधवा पारा बंधवा तालाब के पास पुरानी बस्ती रायपुर
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





