छत्तीसगढ़

बुजुर्ग महिला ने रेलगाड़ी से कटकर दी जान

Nil dhankar
17 Jun 2022 5:56 PM IST
बुजुर्ग महिला ने रेलगाड़ी से कटकर दी जान
x
छग

कोरबा। सर्वमंगला पारा क्षेत्र की निवासी दिलहरण प्रसाद की 85 वर्षीय पत्नी डेजी बाई ने रेलगाड़ी से कटकर जान दे दी. रेलवे ट्रैक उसका शव दो हिस्से में मिला. कोरबा कुसमुंडा रेल सेक्शन में हुई इस घटना की पुलिस के जरिए आरपीएफ को जानकारी मिली, जिसके बाद आगे की कार्रवाई पूरी की गई. रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के कोरबा प्रभारी कुंदन कुमार झा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही है.

मामले में जो बात सामने आई है उसके अनुसार, महिला के इकलौते पुत्र राजेश कुमार ने 24 मार्च 2021 को इसी स्थान पर खुदकुशी की थी. घटना के बाद महिला अपनी बेटियों से यह बात कहा करती थी कि राजेश उसे बुला रहा है.

Next Story