छत्तीसगढ़

झोपड़ी में चूल्हा के पास सो रहा था बुजुर्ग, आग लगने से जिंदा जला

Nilmani Pal
28 Oct 2022 4:16 AM GMT
झोपड़ी में चूल्हा के पास सो रहा था बुजुर्ग, आग लगने से जिंदा जला
x
cg news

जशपुर। झोपड़ी में आग लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई. सन्ना तहसीलदार से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस लंरगू राम, पिता बुंध जाति पहाड़ी करेवा उम्र 55 वर्ष, ग्राम मुढ़ी बीजाघाट निवासी कैलाश यादव पिता सुखु यादव के बाड़ी में लगे टमाटर की रखवाली करने के लिए रात में झोपड़ी में चूल्हा के पास सो रहा था। झोपड़ी में आग पकड़ने पर 90 प्रतिशत जल गया। जिससे बगीचा हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में लगभग 04 से 4.30 बजे मृत्यु हो गयी है।

भृत्य के मृत्यु होने पर आश्रित को अनुकंपा अनुदान के रूप में 01 लाख रूपये का चेक सहायता स्वरूप प्रदान

जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार मतदाताओं के मतदाता परिचय पत्र को आधार से लिंक करने हेतु विधानसभा 33 अकलतरा अंतर्गत कार्यरत बी.एल.ओ. को निर्देशित के बावजूद भी बी.एल.ओ. द्वारा 50 प्रतिशत से भी कम कार्य किये जाने पर छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत 10 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

एसडीएम (राजस्व) एवं निर्वा. रजि. अधिकारी अकलतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री मोचन सिंह राज, बी.एल.ओ. भाग संख्या 155, अकलतरा 3, मो. आदम कुरैशी, बी.एल.ओ. भाग संख्या 161 अकलतरा 9, श्री अमित कुमार धीवर, बी.एल.ओ. भाग संख्या 162 अकलतरा 10, श्री राजेन्द्र कुमार कश्यप, बी.एल.ओ. भाग संख्या 163, अकलतरा - 11, श्री कृष्णपाल सिंह, बी.एल.ओ. भाग संख्या 172 कल्याणपुर , श्री दिनेश कुमार राज बी.एल.ओ. भाग संख्या 196 अमोरा, श्री गणेश निर्मलकर, बी.एल.ओ. भाग संख्या 197 आरसमेटा, श्री सच्चिदानंद कश्यप, बी.एल.ओ. भाग संख्या 199 सोनसरी, श्री अमित कुमार माथुर, बी.एल.ओ. भाग संख्या 200 सोनसरी -2 और श्री रामशरण सिंगसर्वा, बी.एल.ओ. भाग संख्या 212 पकरिया को 50 प्रतिशत से भी कम कार्य किये जाने पर छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Next Story