छत्तीसगढ़
दाई-बाबा दिवस में बुजुर्गों को मिली प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं और सम्मान
Shantanu Roy
4 Jun 2025 8:02 PM IST

x
छग
Kondagaon. कोण्डागांव। आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने के लिए जिले में लगातार हेल्थ मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिससे सभी को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिले। इसी तारतम्य में बुधवार को शहर के सभी आरोग्य मंदिरों में बुजुर्गों के सम्मान में ‘‘दाई-बाबा दिवस’’ का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का थीम ‘‘हमारे बुजुर्ग, हमारी धरोहर’’ था। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों के सम्मान और स्वास्थ्य संरक्षण था। जिसमें स्वास्थ्य सेवा के साथ भावनात्मक जुड़ाव और पीढ़ियों के बीच संवाद को सशक्त करने पर जोर दिया गया। मुख्य कार्यक्रम डीएनके स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोण्डागांव में आयोजित किया गया, जहां नगर पालिका अध्यक्ष नरपती पटेल एवं प्रेमनगर वार्ड के पार्षद असलम की अध्यक्षता में वृद्धाश्रम से आए बुजुर्गों का तिलक और श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बुजुर्गों के लिए रक्तचाप और शुगर जांच, मोतियाबिंद परीक्षण, जोड़ परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य एवं संज्ञानात्मक परीक्षण, वृद्धावस्था पोषण, एवं योगाभ्यास पर मार्गदर्शन जैसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। जिन वरिष्ठ नागरिकों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं था, उनके लिए मौके पर आभा आईडी भी बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस शिविर में कुल 27 बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. सिंग, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भावना महलवार, शहरी कार्यक्रम चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनिल, जिला लेखा प्रबंधक शीतल ताम्रकर, जिला सलाहकार डॉ. विनय जोनाथन ज्वेल एवं जिला डाटा प्रबंधक राहुल लिल्हारे सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





