छत्तीसगढ़

दूध देने निकले बुजुर्ग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
19 Aug 2026 8:40 AM IST
दूध देने निकले बुजुर्ग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
x
छत्तीसगढ़.
बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के भाटापारा-बलौदाबाजार जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम गैंदा और मुड़ियाडीह के बीच सड़क पर 65 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान केजराम ध्रुव, पिता ढेलसिंह ध्रुव (65 वर्ष), निवासी ग्राम मुड़ियाडीह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि केजराम मंगलवार शाम करीब 5 बजे घर से दूध देने के लिए ग्राम गैंदा गया था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story