छत्तीसगढ़

तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत, गांव में मातम

Nilmani Pal
21 May 2026 2:49 PM IST
तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत, गांव में मातम
x
छग

वाड्रफनगर/बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। तालाब में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

यह घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के लोधी गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव का एक बुजुर्ग तालाब के पास गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बुजुर्ग की मौत की खबर से लोधी गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


Next Story