छत्तीसगढ़
बांध में काम करने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
jantaserishta.com
26 Aug 2026 1:50 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बलरामपुर: जिले के त्रिकुंडा जलाशय बांध के लीकेज को ठीक करने उतारे गए एक बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने बिना सुरक्षा इंतजाम के बुजुर्ग को बांध में उतारने का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। यह पूरा मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव का है।
बताया जा रहा है कि बांध में लीकेज की समस्या को ठीक करने के लिए बुजुर्ग को आज पानी में उतारा गया था। परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग की तबीयत पहले से खराब थी, इसके बावजूद उन्हें काम पर ले जाया गया। इसी दौरान वह पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद मामले की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे। घटना के बाद अधिकारी गांव से निकलकर थाने पहुंचे, जहां मामले को लेकर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। परिजनों ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि बुजुर्ग को बांध के लीकेज वाले हिस्से में उतारते समय पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





