छत्तीसगढ़

हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत, सहमे हुए हैं इलाके के लोग

jantaserishta.com
9 Aug 2026 1:16 PM IST
हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत, सहमे हुए हैं इलाके के लोग
x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जंगल से निकलकर एक हाथी बस्ती तक पहुंच गया। इसी दौरान ग्रामीण का हाथी से सामना हो गया और हाथी ने उस पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारूमा रेंज की है।
जानकारी के अनुसार, बाकारूमा रेंज के ग्राम जमावीरा निवासी रतन गुप्ता उर्फ चंदन (60) शनिवार रात करीब 2 बजे घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान जंगल की ओर से एक हाथी बस्ती के पास पहुंच गया। अचानक हाथी से सामना होने पर उसने रतन गुप्ता पर हमला कर दिया। हमले में सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद हाथी कुछ देर बाद वापस जंगल की ओर लौट गया। ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
शनिवार के रिकॉर्ड के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल में कुल 129 हाथी मौजूद हैं। इनमें 38 नर, 59 मादा और 32 शावक शामिल हैं। हाथियों के अलग-अलग दल अलग-अलग रेंज के जंगलों में विचरण कर रहे हैं।
बाकारूमा रेंज में फिलहाल 2-3 हाथियों के अकेले विचरण करने की जानकारी है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है। इसके बावजूद अचानक ग्रामीणों का हाथियों से सामना होने पर इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story