छत्तीसगढ़

बुजुर्ग किसान का सकुशल रेस्क्यू, फंसा हुआ था बाढ़ में

Nilmani Pal
10 Sept 2024 5:50 PM IST
बुजुर्ग किसान का सकुशल रेस्क्यू, फंसा हुआ था बाढ़ में
x
छग

कोंडागांव kondagaon news। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश की वजह से जान जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बीते सोमवार जिले के फरसगांव ब्लॉक के ओडागांव बारदा नदी में अचानक जल स्तर बढ़ गया। इस दौरान नदी के बगल में मौजूद एक खेत में काम कर रहा बुजुर्ग किसान फंस बाढ़ में फंस गया। इस दौरान करीब 20 घंटे तक वह अपनी जान बचाने के लिए एक पेड़ के सहारे फंसा रहा. आज सुबह SDRF की टीम ने बुजुर्ग का सफल रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। kondagaon

बता दें कि 20 घंटे तक बाढ़ के पानी में एक पेड़ के सहारे फंसे रहने के बावजूद बुजुर्ग की हालत पूरी तरह सामान्य है और अपने पैरों पर चल फिर रहा है। 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान सुरुजू राम नाग के मुताबिक वह सोमवार को खेत में काम करने गया था, तभी अचानक बारदा नदी का जल जल स्तर बढ़ गया। इस दौरान वह पहले खेत में रखवाली के लिए बनी झोपड़ी में गया, लेकिन पानी भरने से झोपड़ी बह गई।

इसके बाद अपनी जान बचाने के लिए वह एक पेड़ पर चढ़ गया और मदद की गुहार लगाई। इसके बाद बुजुर्ग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन को बुजुर्ग किसान के बाढ़ में फंसे होने की सूचना दी।

Next Story