छत्तीसगढ़
बुजुर्ग किसान मुन्ना सिंह धान विक्रय कर बनाएँगे अपना घर
Shantanu Roy
27 Nov 2025 8:49 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम एकटकन्हर निवासी बुजुर्ग किसान मुन्ना सिंह अपने 2 एकड़ खेत में वर्षों से मेहनत कर धान की खेती कर रहे हैं। इस बार अच्छी पैदावार होने के बाद वे धान बेचने उपार्जन केंद्र पहुँचे, जहाँ की सुव्यवस्थित व्यवस्था और सरल प्रक्रिया ने उनका मन जीत लिया। मुन्ना सिंह ने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था बेहद सरल, सुगम और बिना किसी परेशानी के पूरी हो रही है। उन्होंने पहले उपार्जन केंद्र में टोकन कटवाया और फिर बड़ी आसानी से 48 कट्टा धान का विक्रय किया।
उन्होंने कहा कि शासन की पारदर्शी खरीदी व्यवस्था से किसानों को अपनी मेहनत का सही मूल्य मिल रहा है और पूरी प्रक्रिया में कहीं भी बाधा या भ्रम की स्थिति नहीं है। उन्होंने उपार्जन केंद्र की सुविधाओं की विशेष रूप से सराहना की। केंद्र में पर्याप्त बारदाना, समय पर तौल और कर्मचारियों के सहयोगपूर्ण व्यवहार के कारण धान विक्रय का कार्य तेज़ी से संपन्न हो गया। बुजुर्ग किसान मुन्ना सिंह ने भावुक होकर बताया कि धान विक्रय से मिली राशि उनके जीवन का एक बड़ा सपना पूरा करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि इस रकम से मैं अपने परिवार के लिए एक नया घर बनाऊँगा। यह मेरे बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करेगा। खेती से मिलने वाला यही भरोसा मेरे जीवन की ताकत है। मुन्ना सिंह जैसे किसानों की मेहनत और शासन की पारदर्शी खरीदी व्यवस्था मिलकर ग्रामीण जीवन में नई आशा और स्थिरता प्रदान कर रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





