छत्तीसगढ़

तेंदुए के हमले से बुजुर्ग की मौत, गांव में दहशत का माहौल

HARRY
21 Aug 2021 7:47 AM GMT
तेंदुए के हमले से बुजुर्ग की मौत, गांव में दहशत का माहौल
x
छत्तीसगढ़

कांकेर जिले के चारामा वन परिक्षेत्र में सो रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे ग्रामीण की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पलेवा निवासी गाणाराम जुर्री उम्र 72 वर्ष बीती रात अपने घर में सोए हुए थे। तभी तेंदुए ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। तेंदुआ बुजुर्ग को घसीटते हुए जंगल की ओर ले जा रहा था तभी ग्रामीणों की आवाज सुन तेंदुआ बुजुर्ग को छोड़ जंगल की ओर भाग निकला। तेंदुए के हमले से लहूलुहान बुजुर्ग को ग्रामीणों की मदद से चारामा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही थी। वन परिक्षेत्र अधिकारी एसआर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे। अभी भी वन अमला गांव में मौजूद है। मृतक के परिजनों को 6 लाख मुआवजा राशि मिलने की बात कही है।

Next Story