छत्तीसगढ़

2 घंटे में बुजुर्ग की मौत, इस बिमारी से थी ग्रसित

Shantanu Roy
14 Feb 2022 5:02 PM GMT
2 घंटे में बुजुर्ग की मौत, इस बिमारी से थी ग्रसित
x
छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जगदलपुर। बीजापुर से एंटीजन पॉजिटिव आई वृद्ध महिला मेकाज में भर्ती होने के 2 घंटे के बाद ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वृद्धा को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मेकाज से मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर निवासी 90 वर्षीय वृद्धा को 12 फरवरी को बीजापुर के शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया।

जहां वृद्धा के खराब होते स्वास्थ्य को देखते हुए उसे मेकाज रेफर किया गया, जहां 13 फरवरी की सुबह 2 बजे के लगभग वृद्धा को भर्ती किया गया, एंटीजन पॉजिटिव होने के कारण महिला को कोविड वार्ड में ही भर्ती किया गया, जहाँ उपचार के दौरान वृद्धा ने 6 बजे के लगभग दम तोड़ दिया।

चूंकि महिला कोरोना पॉजिटिव थी, इसलिए उसके शव को मेकाज के पीएम घर में रखा गया था, बाद में रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों ने अधिकारियों से चर्चा करने के बाद कोविड प्रोटोकॉल के तहत परिजनों ने वृद्धा का अंतिम संस्कार गृहग्राम में करने की बात कही, जिसके बाद शव को परिजनों के साथ नियमानुसार भिजवाया गया।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story