छत्तीसगढ़

बुजुर्ग की तालाब में तैरती हुई मिली लाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
28 Aug 2021 6:42 AM IST
बुजुर्ग की तालाब में तैरती हुई मिली लाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बुजुर्ग की तालाब में तैरती हुई लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की पानी में डूबने से मौत हुई है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की है। जहां गुरुवार से लापता 75 वर्षीय बुजुर्ग श्याम साहू की लाश तालाब में तैरती मिली। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग तालाब में नहाने गया होगा, और पैर फिसल गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हुई। फिलहाल कोतवाली पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story