छत्तीसगढ़
तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से वृद्ध दंपति घायल, अभनपुर में चल रहा इलाज
Shantanu Roy
22 July 2025 10:26 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। जिले के ग्राम तामासिवनी में एक सड़क दुर्घटना में वृद्ध दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा शनिवार 20 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे डोमा तालाब के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल मोहनलाल जांगड़े और उनकी पत्नी शकुनतला जांगड़े, ग्राम तामासिवनी के निवासी हैं। घटना के वक्त वे अपनी बेटी के घर से वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक क्रमांक CG04-PZ-9576 ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टीवीएस एक्सल (CG04-LC-1375) को टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोहनलाल जांगड़े मौके पर ही बेहोश हो गए, जबकि उनकी पत्नी को भी गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए अभनपुर स्थित सोनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के विरुद्ध तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
Tagsसड़क हादसारायपुर दुर्घटनावृद्ध दंपति घायलतेज रफ्तार बाइकअभनपुर हॉस्पिटलमोहनलाल जांगड़ेशकुनतला जांगड़ेDomatalab accidentRaipur road accidentelderly couple injuredspeeding bike crashTamasivani newsCG04-PZ-9576Abhanpur hospital newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





