छत्तीसगढ़

बड़े भाई को जुआरियों ने बेरहमी से पीटा, केस दर्ज

Shantanu Roy
16 March 2022 9:57 PM IST
बड़े भाई को जुआरियों ने बेरहमी से पीटा, केस दर्ज
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। व्यापार विहार क्षेत्र में छोटे भाई को जुआ खेलने से मना करने पर युवकों ने बड़े भाई की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद जुआरी वहां से भाग निकले। आहत ने घटना की शिकायत तारबाहर थाने में की है।

इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। तारबाहर के मसीह टेंट हाउस के पास रहने वाले अरसद अली निजी संस्थान में काम करते हैं। मंगलवार की रात 10 बजे आनंदा होटल के सामने ग्राउंड में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे।

इसी दौरान अरसद अपने भाई मोहम्मद जावेद को खोजते हुए वहां पहुंचे। जुआरी मोहम्मद जावेद पर जुआ खेलने का दबाव बना रहे थे। अरसद ने जुआरियों को मना करते हुए अपने भाई को वहां से चलने के लिए कहा। इस पर जुआरी गाली-गलौज करने लगे।
इसका विरोध करने पर जुआरिओं ने अरसद की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के बीच वहां पर मौजूद उनके छोटे भाई जावेद और उनके साथी अनीस दास ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इस बीच किसी ने मारपीट की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही जुआरी वहां से भाग निकले। आहत ने घटना की शिकायत तारबाहर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story