छत्तीसगढ़

एकता व्यापारी पैनल ने दिवाली मिलन में दिखाई ताकत

Admin2
22 Nov 2020 11:30 AM IST
एकता व्यापारी पैनल ने दिवाली मिलन में दिखाई ताकत
x
हमारा उद्देश्य व्यापारी हित मे काम हो - जय व्यापार पैनाल

रायपुर (जसेरि)। व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी एवं चेम्बर अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश अग्रवाल अपने सभी साथियों सहित दुर्ग चेम्बर इकाई के साथ दीपावली मिलन का कार्यक्रम रखा।।व्यापारी एकता पैनल के प्रवक्ता ललित जैसिंघ एवं दिनेश अठवानी ने बताया कि होटल सागर इंटरनेशनल दुर्ग में आयोजित समारोह में स्थानीय व्यापारियों द्वारा पैनल का सहृदय स्वागत किया गया। वहीं निकट चुनाव के संदर्भ में चर्चा में स्थानीय व्यापारियों ने कहा सभी व्यापारी आज भी श्रीचंद सुंदरानी के साथ है।।दुर्ग इकाई के सभी सदस्यों ने एक स्वर में आश्वासन दिया कि इस बार भी व्यापारी एकता पैनल के प्रचंड मतों से विजयी होने का विश्वास जताया।।अपने संबोधन में सुंदरानी जी ने कहा- साथियों! मेरा दुर्ग के व्यापारियों से दिल का नाता है। मैं आपकी सेवा में पूर्ववत सदैव उपलब्ध रहूंगा।व्यापारी वर्ग की हर समस्या मेरी अपनी समस्या है,मैं सर्वप्रथम व्यापार धर्म निभाऊंगा, चूंकि मैं भी एक व्यापारी परिवार से हूँ।

Next Story