छत्तीसगढ़
आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, नक्सलवाद गिन रहा अंतिम सांसें
jantaserishta.com
22 Jan 2025 5:28 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ जारी है। जहां जवानों ने अब तक 14 नक्सलियों को मार गिराया है। इसी कड़ी में सर्चिंग के दौरान दो और नक्सलियों के शव बरामद किये हैं। मौके से सुरक्षाबलों ने 1 AK47 ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किया है। एसपी निखिल राखेचा पुरे ऑपरेशन को लीड कर रहे हैं।
सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से घबराकर नारायणपुर में आठ नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जिसमें कुतुल एरिया कमेटी के इंटेलीजेंस प्रभारी दिलीप ध्रुवा ने भी सरेंडर किया है। इसके सरेंडर करने से अबूझमाड़ डिवीजन के माओवादियों को बड़ा झटका लगा है। नारायणपुर ASP रॉबिंसन गुड़िया ने पुष्टि करते हुए कहा कि, 'माड़ बचाव अभियान’' की कल्पना सार्थक हो रही है।
गरियाबंद में सुरक्षाबल और नक्सली मुठभेड़ में ओडिशा के नुआपड़ा SOG के करीब 75 जवान ऑपरेशन में शामिल थे। मुठभेड़ में 01 SOG जवान घायल हुआ है जिसका इलाज नारायणा अस्पताल देवेंद्र नगर रायपुर में चल रहा है। सभी ढेर हुए 14 नक्सलियों के शव छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपकर सभी SOG टीम सकुशल नुआपाड़ा पहुंची। SOG की टीम किसी भी नक्सली की बॉडी ओडिशा नहीं लेकर गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





