छत्तीसगढ़

गंडई में दिखा ईद का चांद, रायपुर में पुष्टि बाकी

Shantanu Roy
1 May 2022 2:49 PM GMT
गंडई में दिखा ईद का चांद, रायपुर में पुष्टि बाकी
x
बड़ी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गंडई के एक गांव में ईद का अर्ध चांद दिखा है। इस बात पुष्टि के लिए रायपुर के मौलानागण जुटे हुए है। इस बार रमजान का महीना अपने आखिर दौर पर है। कुछ ही रोजे बचे हैं फिर इसके बाद रोजेदारों के इनाम का दिन कहे जाने वाले ईद उल फितर मनाया जाएगा। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ईद की तैयारियों को लेकर बाजार सज चुके हैं।

मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की खरीदारी भी शुरू कर दी है। वहीं ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज को लेकर समय सारणी शुक्रवार को जारी की जा सकती है। हर साल की तरह इस बार भी ईद की नमाज बड़े ही हर्षोल्‍लास के साथ पढ़ी जाएगी। अभी ऐसी ख़बरें सामने आ रही है कि गंडई में ईद का अर्ध चांद दिखा है। लेकिन अभी तक रायपुर के किसी मस्जिद के मौलाना ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

गंडई में दिखा ईद का चांद ये अफवाह है या सच ये कुछ देर में साबित हो जाएगा। जनता से रिश्ता इस बात की पुष्टि नहीं करता है। ख़बरों पर बने रहने और इस खबर की पुख्ता जानकारी के लिए बने रहे jantaserishtalive.

इंदौर में दिखा ईद का चांद, कल मनाई जाएगी ईद

दाउदी बोहरा समाज ईदुल-फितर सोमवार को हर्षोल्लास से मनाएगा। कोरोना से राहत मिलने के बाद दो साल बाद अब फिर मीठी ईद का उल्लास 15 मस्जिदों-मरकजों में छाएगा। 5 बजकर 45 मिनिट पर फजर की नमाज के बाद ईद की विशेष नमाज खुतबा अदा की जाएगी। इसके बाद एक बार फिर एक दूसरे से गले लगकर त्योहार की मुबारकबाद समाजजन एक दूसरे को देंगे।इसके साथ ही दिनभर इंटरनेट मीडिया पर मुबाकरबाद का दौर चलेगा।

समाजजन ने सब्र व इबादत के रमजान माह का 30वां आखिरी रोजा रविवार को रखा।जनसंपर्क समिति के मीडिया प्रभारी मज़हर हुसैन सेठजी वाला व बुरहानुद्दीन शकरूवाला ने बताया की ईद की नमाज के बाद खुशी की मजलिस होगी। 53वे धर्मगुरु हिज होलिनेस सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन की उम्र दराजी के साथ देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की जाएगी।

सैफी नगर मस्जिद में शब्बीर भाई मिलंदी वाला, न्यु सैफी नगर मरकज़ पर शेख मोईज चोपड़ वाला, बोहरा बाखल मस्जिद में शेख अली अकबर भाई बड़वाह वाला सियागंज मस्जिद में आमिल युनुस भाईसाहब वज़ीरी, बद्रीबाग मरकज़ में आमिल अली असगर हकीमी, छावनी मस्जिद में मुस्तफा भाई लुनावाड़ा वाला ईद की नमाज अदा कराएंगे।

Next Story