छत्तीसगढ़

महासमुंद में बंद का असर दिखा

Nilmani Pal
11 Sept 2023 2:44 PM IST
महासमुंद में बंद का असर दिखा
x

महासमुंद। सनातन धर्म को समाप्त करने के दिए गए तमिलनाडु के कैबिनेट मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने गए सर्व हिन्दू समाज के खिलाफ स्थानीय पुलिस द्वारा दर्ज किए गए अपराधिक मुकदमे के विरोध में सोमवार को महासमुंद बंद कराने का निर्णय सर्व हिंदू समाज ने लिया था। इस बंद का समर्थन व्यापारी संगठनों, समाज प्रमुखों व अनेक सामाजिक संगठनों ने किया था। अत: आज महासमुंद सुबह में बंद का असर सुबह से ही देखा गया।

सर्व हिन्दू समाज के देवेंद्र कुमार दुबे, अग्रज शर्मा, भरत चंद्राकर, रितेश गोछला, राहुल चंद्राकर,अखिलेश लूनिया, नरेश नायक अपने साथियों के साथ सडक़ पर बंद का निरीज्ञण करने निकले थे। पुलिस के अफसरों ने बंद के दौरान विवाद रोकने के लिए शहर के चप्पे चप्पे पर जवानों की ड्यूटी लगाई है।

Next Story