छत्तीसगढ़

प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था लाचार : चरणदास महंत

Nilmani Pal
4 Sep 2024 9:00 AM GMT
प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था लाचार : चरणदास महंत
x

रायपुर raipur news। प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा, छग भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री जी , शिक्षामंत्री जी, इस बिटिया के दर्द पीड़ा को समझ रहे है, ना..? यह प्रमाणित हो गया की प्रदेश मे शिक्षा व्यवस्था की क्या दुर्गति है, शासकीय स्कूलों में शिक्षक नहीं है, तो बच्ची ने क्या गलत मांग कर ली, जवाब दो..?

डॉ. महंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत पर ही भाजपा की सरकार आ गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के सुशासन के कारण ही इतिहास का सर्वाधिक धान उत्पादन किया गया। समर्थन मूल्य पर 144 लाख 92 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह अनुमानित मात्रा 130 मीट्रिक टन से 15 लाख मीट्रिक टन अधिक है। मगर विष्णुदेव साय सरकार द्वारा धान की इस मात्रा के भंडारण, मीलिंग, और चावल के उपार्जन और भंडारण के लिए कोई कार्ययोजना नहीं बनाई गई। उन्होंने कहा कि नतीजा यह रहा कि 2 सितंबर 2024 की स्थिति में धान खरीदी केन्द्रों से 4 लाख 16 हजार क्विंटल धान का उठाव, और संग्रहण केन्द्रों से 21 लाख 77 हजार क्विंटल धान का उठाव नहीं किया जा सका। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों पर चार लाख 16 हजार 410 क्विंटल धान शेष दिख रहा है। वह पूरी तरह नष्ट हो चुका है। इसकी कुल लागत 166 करोड़ 56 लाख है। Leader of Opposition Charandas Mahant

आगे उन्होंने कहा, देश के इतिहास मे पहली बार केंद्रीय एजेंसियों को भाजपा मोदी सरकार अपने निजी स्वार्थ के लिए विपक्ष को दबाने गंदा खेल खेल रही है। पूँजीपतियों की भाजपा सरकार अडानी जैसे बड़े उद्योगपति को मुनाफे के लिए सारे नियम तार तार कर रही है। कांग्रेस ने सेबी में हो रही लापरवाही और ED,CBI की निष्क्रियता के विरोध में देशभर मे विरोध प्रदर्शन किया है।

Next Story