छत्तीसगढ़

8 टीचरों को शिक्षा अधिकारी ने जारी किया नोटिस, ड्यूटी से थे गायब

Nilmani Pal
4 Aug 2022 12:24 PM GMT
8 टीचरों को शिक्षा अधिकारी ने जारी किया नोटिस, ड्यूटी से थे गायब
x
छग

सूरजपुर। कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय के मार्ग दर्शन में सूरजपुर एवं सहायक जिला परियोजना अधिकारी आर.एम.एस.ए श्री रविन्द्र सिंहदेव द्वारा दिनांक 04 अगस्त 2022 को शा.उ.मा.वि. भैयाथान, शा. उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भैयाथान, शा. माध्यमिक शाला पार्वतीपुर, शा. हाई स्कूल तीतरखांड एवं शा. हाई स्कूल पसला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय शा.उ.मा.वि. भैयाथान में 08 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। उक्त कर्मचारीयों को कारण बताओं पत्र जारी कर 03 दिवस के अन्दर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं होने के कारण संबंधित के प्रति अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाऐगी।

Next Story