छत्तीसगढ़

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित

Nil dhankar
18 Feb 2024 10:01 AM IST
शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित
x

रायपुर। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की है। बता दें कि डोंगरगढ़ स्थित चन्द्रगिरि तीर्थ में शनिवार (17 फरवरी) देर रात 2:35 बजे दिगंबर मुनि परंपरा के आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने अपना शरीर त्याग दिया।

पूर्ण जागृतावस्था में उन्होंने आचार्य पद का त्याग करते हुए 3 दिन का उपवास लिया था और अखंड मौन धारण कर लिया था, जिसके बाद उन्होंने प्राण त्याग दिए। उनके शरीर त्यागने की खबर मिलने के बाद जैन समाज के लोगों का डोंगरगढ़ में जुटना शुरू हो गया है। आज दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।

Next Story