छत्तीसगढ़
जिले मे शिक्षा अधोसंरचना को मिल रही नई रफ्तार, कलेक्टर का सख्त रुख
Shantanu Roy
19 March 2026 11:13 PM IST

x
छग
Bemetara. बेमेतरा। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने और निर्माण कार्यों को समय पर पूरा कराने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कठिया क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन स्कूल भवन, छात्रावास और अन्य शैक्षणिक अधोसंरचना का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने सबसे पहले कठिया में निर्माणाधीन आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति, कार्य की गुणवत्ता और निर्माण की गति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने ठेकेदार से सीधे चर्चा कर निर्माण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि स्कूल भवन के निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
इसके बाद कलेक्टर ने लक्ष्मण प्रसाद बैद्य कैंपस में निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि छात्रावास का निर्माण पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए, ताकि छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और कार्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पीएम आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का भी विस्तृत भ्रमण किया। यहां उन्होंने वॉशरूम, केमिस्ट्री लैब, फिजिक्स लैब और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। वॉशरूम की साफ-सफाई की स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्कूल परिसर में रखे पुराने और अनुपयोगी सामान की शीघ्र नीलामी करने के निर्देश भी दिए, ताकि परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहे।
कलेक्टर ने स्कूल परिसर के पीछे निर्माणाधीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भवन और अतिरिक्त कक्षों का निरीक्षण करते हुए कहा कि इस प्रकार की अधोसंरचना विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन कार्यों को भी निर्धारित समय-सीमा में और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों, एसडीओ और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और समय-समय पर निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।
कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अधोसंरचना विकसित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों को समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि जिले के विद्यार्थियों को आधुनिक और सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





