छत्तीसगढ़

महिला प्राचार्य पर शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए

Nilmani Pal
12 Sep 2023 4:37 AM GMT
महिला प्राचार्य पर शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए
x
छग

राजिम।। जामगांव स्कूल के प्राचार्य चंद्रिका साहू को हटा दिया गया है। बता दें कि छात्रों ने प्राचार्य पर मनमानी का आरोप लगाया था। वहीं, कल छात्रों ने प्राचार्य के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था जिसके बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

यह पूरा मामला हायर सेकंडरी स्कूल जामगांव का है, जहां बच्चों ने प्राचार्य चंद्रिका साहू को हटाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। मीडिया में खबर चलने के बाद एक्शन लेते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि राजिम विधायक अमितेश शुक्ला के निर्देश पर कार्रवाई हुई है। वीडियो कॉल पर विधायक ने छात्रों से बात की थी। इस दौरान बच्चों ने विधायक से शिक्षकों की कमी और प्राचार्य को हटाने की मांग की थी।

Next Story