छत्तीसगढ़

एजाज ढेबर से ED की पूछताछ खत्म

Nilmani Pal
3 May 2023 7:18 AM IST
एजाज ढेबर से ED की पूछताछ खत्म
x

रायपुर। रायपुर के महापौर एजाज ढेबर को ED(प्रवर्तन निदेशालय) दफ्तर में बुलाया गया। मंगलवार को ED के समन पर महापौर प्रवर्तन निदेशालय के रायपुर स्थित दफ्तर पहुंचे। मार्च के महीने में एजाज ढेबर के घर पर ED के अधिकारियों ने छापा भी मारा था। चर्चा है कि कुछ सबूत ED के हाथ लगे हैं। इस बारे में महापौर से पूछताछ की गई। जो पिछले लगभग 11 घंटे तक चली। इसके बाद महापौर बाहर निकले। हालांकि पहले भी महापौर कह चुके हैं कि ED जानबूझकर उन्हें परेशान कर रही है।

एक दिन पहले सोमवार को ही महापौर एजाज ढेबर ने अपना जन्मदिन मनाया, इसके बाद अब पूछताछ के लिए ED के कार्यालय गए। भीतर एजाज ढेबर से पूछताछ की गई। ये खबर मिलते ही कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर जा पहुंचे। सभी बाहर माैजूद रहे, अंदर अधिकारी महापौर एजाज ढेबर से पूछताछ करते रहे। बारिश होने के बावजूद कार्यकर्ता दफ्तर के बाहर ही डटे थे।

महापौर एजाज ढेबर की ED दफ्तर पहुंचते ही एक-एक करके बहुत सारी महिलाएं बाहर जमा हो गईं। सड़क पर ही यह सभी महिलाएं बैठकर धरना देने लगीं। गेट तोड़कर भीतर जाने का प्रयास भी किया। मौके पर बड़ी तादाद में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था।


Next Story