छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में संपादक आनंद प्रकाश दीक्षित की मौत

Shantanu Roy
9 Oct 2025 12:12 AM IST
सड़क हादसे में संपादक आनंद प्रकाश दीक्षित की मौत
x
छग
Raipur. रायपुर। बुधवार को तारपोंगी क्षेत्र के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्थानीय समाचार पत्र ‘दबंग दुनिया’ के संपादक आनंद प्रकाश दीक्षित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना धरसीवां थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, आनंद प्रकाश दीक्षित सिमगा से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल अचानक सामने से आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सड़क पर गिर गई और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया। धरसीवां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया है कि तेज रफ्तार और सड़क पर असावधानी के कारण यह हादसा हुआ। अनंद प्रकाश दीक्षित ‘दबंग दुनिया’ समाचार पत्र के संपादक थे और स्थानीय पत्रकारिता में उनकी पहचान और प्रतिष्ठा थी। उनके निधन से पत्रकारिता जगत और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि इस मार्ग पर सावधानी से वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।
Next Story