
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर सियासत तेज है। दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में महापौर के भाई अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, शराब के कारोबारी पप्पू ढिल्लन सहित आबकारी विभाग के विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को शराब घोटालों में गिरफ्तार की थी। इन सभी को ईडी विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में आज पेशी है। ईडी अब भी इन सभी को तीसरी बार रिमांड में लेकर पूछताछ करना चाहती है। ये सभी कोर्ट पहुंच गए हैं।
16 मई मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में कारोबारी अनवर ढेबर के मामले में सुनवाई भी है। अब उन्हें राहत मिलेगी या नहीं इसका भी ईडी को बेसब्री से इंतजार होगा। कोर्ट में इससे पहले अनवर ढेबर ने जज के सामने ईडी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए खुदकुशी की धमकी थी। ढेबर ने जज के सामने कहा था कि ईडी उन्हे प्रताड़ित कर रही है और सीएम और उनके परिवार के सदस्यों का नाम लेने के लिए दबाव बना रही है। उन्होने कहा था कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो मैं खुदकुशी कर लूंगा और ईडी उसकी जिम्मेदार होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





