छत्तीसगढ़

व्यापारियों के ठिकानों पर ED का छापा, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
3 Aug 2023 12:35 PM IST
व्यापारियों के ठिकानों पर ED का छापा, मचा हड़कंप
x
एडी एक बार छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो गया है.
रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ED) एक बार छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो गया है. कोरबा के साथ धमतरी और अंबिकापुर में व्यापारियों के ठिकानों पर दबिश दी है. ईडी की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है.
मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की छह सदस्यीय टीम कोरबा में सीतामढ़ी निवासी पान गुटखा के थोक व्यवसाई शिव अग्रवाल के साथ सीतामणी मार्ग स्थित एक और व्यापारी रूढ़मल अग्रवाल के घर सुबह 4 बजे पहुंची. टीम की दबिश के दौरान सशस्त्र बल के जवान घर के बाहर निगरानी कर रहे हैं.
वहीं धमतरी में भी ईडी के दो व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारे जाने की खबर है. इनमें से एक राइस मिलर बताया जा रहा है, तो दूसरा ठेकेदार. इसके साथ-साथ ईडी के अंबिकापुर में भी व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारने की खबर सामने आ रही है. कोरबा, अंबिकापुर और धमतरी में छापामारी की कार्रवाई के बीच ईडी की बीजापुर में भी नजर पड़ी है. ईडी ने बीजापुर जिला प्रशासन को पत्र लिखकर डीएफएफ फंड का ब्यौरा मांगा है. जिला प्रशासन को 2016 से अब तक खर्च किए गए DMF फंड का हिसाब देना होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story