छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कई अफसर के घर ED की रेड

Nil dhankar
11 Oct 2022 8:32 AM IST
छत्तीसगढ़ में कई अफसर के घर ED की रेड
x

रायपुर।छत्तीसगढ़ में कई अधिकारी के घर ED की रेड पड़ी है. जानकारी के मुताबिक सुबह 6 बजे रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के यहां 12 से अधिक अधिकारी पहुंचे है. जहां छापेमारी जारी है. बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने पहले ही ED की छापेमारी को लेकर आशंका जताई थी. वही दुर्ग , रायपुर के देवेंद्र नगर में सीए विजय मालू , महासमुंद में अग्नि चंद्राकर और अनुपम नगर रायपुर स्थित सूर्यकांत तिवारी के ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है। इसके साथ ही माइनिंग हेड IAS जेपी मौर्या के रायपुर स्थित आवास पर भी छापेमारी। वह रानू साहू के पति हैं.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story