छत्तीसगढ़

ED की भिलाई में रेड, बड़े खुलासों की उम्मीद

jantaserishta.com
18 Sept 2025 12:45 PM IST
ED की भिलाई में रेड, बड़े खुलासों की उम्मीद
x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: दुर्ग में एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को छापामार कार्रवाई कर रही है. ईडी की छह सदस्यीय टीम ने हुडको स्थित सुधाकर रावटे के घर दबिश दी है. टीम सुधाकर रावटे से पूछताछ के साथ कस्टम मिलिंग स्कैम से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है.
ईडी की छह सदस्यीय टीम दो गाड़ियों में सवार होकर सुबह-सुबह हुडको स्थित सुधाकर रावटे के घर पहुंच गई. मामला 140 करोड़ से अधिक के कस्टम मिलिंग से जुड़ा बताया जा रहा है. मामले में ईडी की टीम प्रदेश के 10 अलग-अलग जिले में रेड जारी है. मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर की गिरफ्तारी हो चुकी है.
बता दें कि कस्टम मिलिंग के एवज में मिलने वाली रकम का भुगतान 20 रुपए प्रति क्विंटल देने पर ही बिल का भुगतान होता था. रकम देने वाले मिलर्स की सूची तैयार करने के बाद उन्हें ही कस्टम मिलिंग की रकम जारी होती थी. मामले में ईडी ने 3500 पेज का चालान पेश किया है, जिसमें 35 पेज की समरी भी शामिल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story