छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा एप मामले में ED का एक्शन जारी, अदालत ने आरोपी को इतने दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

jantaserishta.com
28 Jan 2025 9:09 PM IST
महादेव सट्टा एप मामले में ED का एक्शन जारी, अदालत ने आरोपी को इतने दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा
x
रायपुर: महादेव सट्टा एप मामले में ED की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता से संदीप फोगला को गिरफ्तार किया, जिसे आज ED के विशेष कोर्ट में पेश किया गया. मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. अब 10 फरवरी को आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा.
बता दें कि संदीप फोगला को ईडी की टीम ने कलकत्ता में छापा मारकर पकड़ा था. संदीप पर आरोप है कि वह सट्टे के कारोबार से कमाए पैसे को फर्जी कंपनियों और शेयर ट्रेडिंग में लगाकर वाइट मनी बनाता था.
ऑनलाइन सट्टेबाजी का संचालन करने के लिए महादेव बेटिंग ऐप बनाया गया है. जिसमें क्रिकेट, पोकर और कार्ड गेम जैसे अलग-अलग खेलों का यूजर्स हिस्सा बन सकते है. इन्हीं खेलों के जरिए सट्टेबाजी की जाती थी. बताया जाता है कि साल 2019 में भिलाई निवासी सौरभ चंद्राकर ने महादेव सट्टा ऐप को शुरू किया था. बाद में सौरभ चंद्राकर दुबई चला गया. जहां अपने दोस्तों को बुलाकर एप पर काम करना शुरू कर दिया. ईडी की जांच में सामने आया कि एप पर छत्तीसगढ़ के अधिक यूजर्स की आईडी थी. क्रिकेट, चुनाव परिणाम से लेकर अलग-अलग मामलों में सट्टा लगाया जाता था.
सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने महादेव सट्टा एप के ऑपरेट करने के लिए अनिल दम्मानी और सुनील को जिम्मेदारी दी थी. मामले में पुलिस, ब्यूरोक्रेट्स, नेता और सेलेब्रिटीज के नाम जुड़े गए. सट्टा एप को प्रमोट करने के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य तरीका अपनाया गया.
देश के कई अलग-अलग राज्यों में महादेव बेटिंग ऐप के 30 कॉल सेंटर थे. जो सट्टेबाजी के जरिये बड़ी रकम कमाने का लोगो को लालच देते थे. हामी भरने पर यूजर्स को व्हाट्सएप के एक प्राइवेट ग्रुप से जोड़ दिया जाता था. इसके बाद कुछ वेबसाइट्स पर अपनी आईडी बनाने के लिए बोला जाता था.
यूजर्स को दो फोन नंबर दिए जाते थे. पहले नंबर के जरिए यूजर्स आईडी में पैसे के साथ पॉइंट जमा करते थे. वहीं दूसरा नंबर का इस्तमाल यूजर्स आईडी की पॉइंट को भुनाने और वेबसाइट से संपर्क करने के लिए करते थे. बाद में यूजर्स बिना नाम के खाते में पैसे ट्रांसफर कराते थे. विनिंग अमाउंट को यूजर्स उसी खाते से निकालते भी थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story