छत्तीसगढ़
ED ने रिमांड खत्म होने पर IAS समीर विश्नोई को रायपुर कोर्ट में किया पेश, सुनवाई जारी
Nil dhankar
21 Oct 2022 2:13 PM IST

x
रायपुर। ED ने आज IAS समीर विश्नोई को कोर्ट में पेश कर दिया है। वो पिछले 8 दिनों से ED की रिमांड में थे। इनके साथ दो कारोबारियों को भी अदालत में पेश किया गया है। इस मामले में कोर्ट में अभी सुनवाई जारी है। चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहे और IAS अधिकारी समीर विश्नोई को ED ने गिरफ्तार किया था। इनके साथ कारोबारी सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी को भी पकड़ा गया था।
पिछली सुनवाई में रायपुर की अदालत ने 8 दिन की रिमांड मंजूर की। हालांकि ईडी की टीम ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी। इन 8 दिनों में ED को कई तरह के सबूत मिले हैं। इसमें कोल अवैध वसूली के भी सबूत शामिल हैं। ED ने कोर्ट में बताया है कि, समीर विश्नोई के घर में 4 किलो सोना और 20 कैरेट हीरा मिला है। इसके साथ 47 लाख रुपए कैश मिला। इन पूरी कार्रवाईयों में कारोबारियों के पास से मिले कुल कैश और गोल्ड को ED ने 6.5 करोड़ का बताया था। 11 अक्टूबर को कई जगहों पर ED ने छापे मारे थे।
छत्तीसगढ़ में ईडी छापा मामला..
— Somesh Patel (@SomeshPatel_) October 21, 2022
आईएएस समीर विश्नोई को लेकर ED कोर्ट पहुंची,कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल की पैरवी करने पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता विजय अग्रवाल, नीरव मोदी और 2जी स्पेक्ट्रम मामले के वकील रहे हैं विजय अग्रवाल... pic.twitter.com/CZQV5iUrV3
Next Story





