छत्तीसगढ़

रायपुर में बदलेगा ED दफ्तर का पता, पुराने महापौर बंगले को इस्तेमाल किया जाएगा

jantaserishta.com
18 March 2026 3:18 PM IST
रायपुर में बदलेगा ED दफ्तर का पता, पुराने महापौर बंगले को इस्तेमाल किया जाएगा
x
रायपुर: राजधानी रायपुर में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) का पता बदलने वाला है। शहर के सुभाष स्टेडियम के पास स्थित पुराना महापौर बंगला अब ED का दफ्तर बनेगा। दरअसल ED ने अपने रीजनल ऑफिस के लिए करीब 4000 स्क्वायर फीट जगह मांगी थी। इसके बाद नगर निगम की MIC बैठक में खाली पड़े पुराने महापौर बंगले को ED को देने का फैसला लिया गया।
पुराना महापौर बंगला काफी समय से खाली पड़ा है, लेकिन अब इसमें रौनक लौटेगी। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के लिए भी एमआईसी की बैठक में बड़ा फैसला हुआ है। कोटा मुक्तिधाम के सामने बने सामुदायिक भवन को अस्थायी ऑफिस के तौर पर देने की मंजूरी दी गई है।
महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर के प्रशासनिक कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। अब साफ है कि रायपुर में जांच एजेंसियों और प्रशासन की पकड़ और मजबूत होने जा रही है। इस मामले में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि MIC की बैठक में चर्चा हुई है। सुभाष स्टेडियम के पास स्थित पुराने महापौर बंगले को अब ED दफ्तर के लिए दिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story