छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा एप मामलें में ED को फिर मिली नीतीश दीवान की रिमांड

Shantanu Roy
26 Feb 2024 2:50 PM GMT
महादेव सट्टा एप मामलें में ED को फिर मिली नीतीश दीवान की रिमांड
x
छग
रायपुर। महादेव सट्टा एप केस में ED को नीतीश दीवान की रिमांड मिल गई है। सोमवार को रायपुर में सुनवाई के बाद कोर्ट ने 3 दिन के लिए ED को सौंप दिया है। इससे पहले नीतीश दीवान को 3 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। शनिवार को न्यायिक रिमांड में भेजने के बाद आज फिर उसे विशेष अदालत में पेश किया गया था। यहां ED ने सुनवाई के दौरान नीतीश की रिमांड के लिए अपना पक्ष रखा जिसे विशेष न्यायधीश की स्पेशल कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
ED ने 17 फरवरी को सट्टा ऐप के पैनल ऑपरेटर नीतीश दीवान को गिरफ्तार किया था। 25 साल का नीतीश वैशाली नगर का रहने वाला है। वह प्रमोटर के साथ ऐप के पैनल ऑपरेशन का काम करता था। नीतीश दीवान 17 फरवरी को गिरफ्तार हुआ था इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया। ED ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड दी है। इस मामले में अगली सुनवाई 24 फरवरी को हुई।
इसके बाद 24 फरवरी को दोबारा उसे पेश किया लेकिन विशेष अदालत से नीतीश दीवान को कोई राहत नहीं मिली। उसे तीन दिनों की जेल में भेज दिया गया। वहीं अब सोमवार को ED को 3 दिन की रिमांड मिली है। महादेव सट्टा ऐप मामले में आरोपी बनाए गए 13 लोगों को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। जिसमें महादेव ऐप प्रमुख सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, विशाल आहूजा, धीरज आहूजा, पूनाराम वर्मा, शिवकुमार वर्मा, यशोदा वर्मा, पवन नत्थानी, रोहित गुलाटी, अनिल अग्रवाल, शुभम सोनी समेत दो और लोग शामिल हैं। लेकिन वे कोर्ट नहीं पहुंचे थे।
इनमें 4 लोग शिवकुमार वर्मा, यशोदा वर्मा, पूनाराम वर्मा, और सृजन एसोसिएट को 500 का जमानती वारंट जारी किया है। वहीं बाकी 9 लोगों को फिर से शामिल होने समन जारी किया गया है। वहीं, PMLA 2002 के तहत की गई तलाशी के दौरान कुल चल संपत्ति 572.41 करोड़ रुपए जब्त किया गया है। दो कुर्की आदेश जारी किए गए हैं। जिनमें 142.86 करोड़ रुपए मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया है। इस मामले में अभियोजन शिकायतें 20 अक्टूबर 2023 और 1 जनवरी 2024 को दर्ज की गई थी। अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Next Story