छत्तीसगढ़

ईको वैन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, युवक की हालत नाजुक

Nilmani Pal
29 Jun 2022 11:06 AM IST
ईको वैन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, युवक की हालत नाजुक
x
रायपुर

रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र में ईको वैन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. पुलिस के मुताबिक ग्राम गातापार निवासी दिनेश साहू अपने बाइक से कृषि कार्य करने खेत गया था. तभी वे भीम यादव को उसके गांव हसदा छोड़ने जा रहा था, इस दौरान नया पेट्रोंल पंप के पास राजिम तरफ से आ रही ईको वेन क्रमांक CG06-GS 5399 के चालक ने लापरवाही पूर्वक ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया।

एक्सीडेंट से दिनेश साहू के पैर, हाथ एवं कंधे में चोंट आई है, हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसे सोनी मल्टी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि दिनेश साहू अभी भी ठीक से बातचीत नही कर पा रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है.

Next Story