छत्तीसगढ़

गीत सुनाकर महिला के साथ छेड़खानी करता था सनकी युवक, गिरफ्तार

Nil dhankar
11 Feb 2022 3:25 PM IST
गीत सुनाकर महिला के साथ छेड़खानी करता था सनकी युवक, गिरफ्तार
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। राजीव गांधी चौक के पास गुस्र्वार की शाम एक युवक महिला की एक्टिवा के सामने अपनी स्कूटी अड़ा दी। इसके बाद महिला को अपनी स्कूटी में बैठाने की कोशिश करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने महिला को किसी तरह बचाया। इसके बाद आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित आए दिन उसे बेख्याली में भी तेरा ख्याल आए गीत सुनाकर छेड़खानी करता है। उसने पहले भी इसकी शिकातय तारबाहर थाने में की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला निजी संस्थान में काम करती है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि स्वाधीन नाग चौधरी उसके साथ आए दिन छेड़छाड़ करता है। वह उसे देखते ही अपनी स्कूटी में बेख्याली में भी तेरा ख्याल आए गीत तेज आवाज में बजाने लगता है। महिला ने बताया कि पहले भी उसने छेड़छाड़ की थी। इसकी शिकायत तारबाहर थाने में दर्ज है। बुधवार की रात महिला माल में खरीदारी के लिए गई थी। इस दौरान भी उसने पीछा किया। गुस्र्वार की शाम महिला नेहरू चौक से अपने घर की ओर जा रही थी। राजीव गांधी चौक के पास महिला की एक्टिवा के सामने अपनी स्कूटी अड़ा दी।

उसने महिला को बात करने के लिए कहा। मना करने पर वह उसे जबरन अपनी स्कूटी में बैठाने की कोशिश करने लगा। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने उसे बचाकर पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story