सनकी प्रेमी ने की प्रेमिका के बच्चे की हत्या, थाने में जाकर किया आत्मसमर्पण

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बेमेतरा। जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी है। घटना बेरला थाना के ग्राम सांकरा की है। जहां एक सनकी युवक ने साढ़े 3 साल के बच्चे की निर्मम हत्या कर दी। घटना बुधवार को शाम करीब 4 बजे की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बेरला थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र भट्ट ने बताया कि ग्राम सांकरा निवासी मृतक हेमेश धनकर पिता टिकेश्वर धनकर उम्र साढ़े तीन साल गांव के गली में स्थित नल के पास खेल रहा रहा था। इसी दौरान आरोपी भुनेश्वर साहू, पिता मेला राम उम्र (25) सांकरा बच्चे के पास आकर बच्चे को मछली पकडऩे के लिए जाली लाने की बात कह अपने साथ घर ले गया। जहां आरोपी ने अपने घर के परछी में रखे फावड़ा से बच्चे के सिर में हमला कर दिया। इस दौरान बच्चा बुरी तरह घायल हो गया।





