छत्तीसगढ़

सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Deepa Sahu
6 Dec 2021 11:01 PM IST
सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
x
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की हत्या कर दी।

कोरबाः छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की हत्या कर दी। दोनों की बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। बहरहाल पुलिस आरोपी प्रेमी को गिऱफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। शादी की बात को लेकर सोमवार को दोनों की बीच झगड़ा हो गया तो आरोपी ने पहले युवती का गला दबाया फिर सिर को जमीन पर इतनी तेजी से पटका की उसकी वहीं मौत हो गई। जमीन पर चारों तरफ खून ही खून हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story