छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले में भूकंप के झटके, सामने आया चौंकाने वाला VIDEO

jantaserishta.com
4 Dec 2024 9:20 AM IST
दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले में भूकंप के झटके, सामने आया चौंकाने वाला VIDEO
x
फोटो: सोशल मीडिया
देखें वीडियो.
बस्तर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में बुधवार सुबह 7.36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि, भूकंप का केंद्र तेलंगाना में था, लेकिन झटके महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी महसूस किए गए।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह तेलंगाना के मुलुगु जिले में 5.3 की तीव्रता का भूकंप आया। हैदराबाद में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 7:27 बजे आया। इसका केंद्र ज़मीन से 40 किलोमीटर की गहराई पर था।
जगदलपुर में 7 महीने पहले भी 12 मिनट के अंतराल में भूकंप के 2 झटके महसूस किए गए। शहर के आमागुड़ा, कुम्हारपारा, पथरागुड़ा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों आड़ावाल, सेमरा, करकापाल में भूकंप के झटके लगे हैं। भूकंप रात 7.53 बजे और 8 बजकर 5 मिनट पर आया। पढ़ें पूरी खबर
दरअसल, पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं। पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है। जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इस जगह पर सबसे ज्यादा भूकंप का असर रहता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story