छत्तीसगढ़

श्री मारुति महायज्ञ के लिए विधि विधान से हुआ धरती पूजन

Nilmani Pal
10 March 2023 10:58 AM GMT
श्री मारुति महायज्ञ के लिए विधि विधान से हुआ धरती पूजन
x

महासमुन्द। छह अप्रैल से शहर के दादाबाड़ा में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मारूति महायज्ञ के लिए आज शुक्रवार को विधि विधान से पं पंकज महाराज के सानिध्य में मुख्य यजमान संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर व उनकी धर्मपत्नी निर्मला चंद्राकर ने धरती पूजन किया। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य व नगरवासी मौजूद थे जिन्होंने मां धरती व मुख्य खंभ का पूजन किया। इस दौरान सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया गया।

आज शुक्रवार की सुबह शहर के दादाबाड़ा में मारुति महायज्ञ के लिए धरती पूजन का कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें नगर पुरोहित पं पंकज महराज के सानिध्य में धरती पूजन का कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य यजमान के रूप में संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला चंद्राकर की उपस्थिति में विधि विधान से महायज्ञ के लिए पूजा अर्चना की गई। बाद इसके श्री मारुति महायज्ञ की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने जिम्मेदारी तय की गई। साथ ही यज्ञ मंडप, प्रवचन मंडप, भंडारा को लेकर भी समिति के सदस्यों के बीच चर्चा हुई। बताया गया कि यहां 21 कुंड का निर्माण होना है, जिसमें सौ जोड़ा यज्ञ में शामिल होंगे। धरती पूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष यतेंद साहू, रश्मि चंद्राकर, सेवनलाल चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, बाबूलाल साहू, राजेश लूनिया, नुकेश चंद्राकर, जागेश्वर चंद्राकर, ढेलू निषाद, जसबीर ढिल्लो, हार्दिक सोना, राजू यादव, गोविंद साहू, किशन देवांगन, प्रमोद तिवारी, आरएस माली, रिखीराम साहू, प्रकाश साकरकर, विजय साव, ईश्वर सिन्हा, विष्णु चंद्राकर, रेवाराम सेन, अजय थवाईत, नितेन्द्र बेनर्जी, आवेज खान, योगेश्वर सिन्हा, विक्रम ठाकुर, गिरजाशंकर चंद्राकर, रिंकू चंद्राकर, शोभा शर्मा, दिलीप जैन, भोला निषाद, कमल प्रजापति, राहुल ध्रुव, सुभाष शर्मा, तारिणी चंद्राकर, राजू चंद्राकर, अरविंद प्रहरे, जितेंद्र साहू पप्पू, लोमेश चंद्राकर, प्रिंस चंद्राकर, रवि चंद्राकर, योगेश चन्द्रनाहू, महेंद्र जैन, अमन चंद्राकर, जावेद चौहान, कैलाश साहू, सुनील चंद्राकर, रमन सिन्हा, शम्भू साहू, बद्री लढा, भरत लड्ढा, भावेश राजा, विपिन महंती, मृत्यंजय बोस, दीपक साकरकर, मीना वर्मा, तारा चंद्राकर, मूलचंद लड्ढा, बलराम लालवानी, राजेश नायक, गुमान जैन, सुरेंद्र स्वामी, अनुराग चंद्राकर, रेखराज पटेल, हर्ष शर्मा, ममता चंद्राकर, बसंत पदमवार, भाऊ राम साहू, जीवन यादव आदि मौजूद रहे।

Next Story