छत्तीसगढ़
भूकंप से कांपी धरती: घर से बाहर निकले लोग, CG के इन इलाकों में दिखा असर
jantaserishta.com
4 Dec 2024 8:23 AM IST

x
लोग घबरा गए.
सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर सुकमा और दंतेवाड़ा में आज सुबह 7.36 को भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें कि, भूकंप का केंद्रतेलंगाना के मुलुगू में था। वहीं, रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता नापी गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर और भोपालपटनम, दंतेवाड़ा के नकुलनार इलाके, बस्तर और जगदलपुर में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। बता दें कि, प्रदेश में चक्रवात फेंगल का असर देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक बस्तर संभाग के जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम में नमी रहने के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-2 से डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। रायपुर समेत कई जिलों में नमी की वजह से ठंड का असर कम हो गया है। रायपुर में रात का तापमान 19.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। वहीं, दिन का पारा 27.4 डिग्री रहा जो औसत से 1.9 डिग्री कम रहा। जगदलपुर में दिन का पारा औसत से 7.8 डिग्री और दुर्ग में पारा औसत से 3.2 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ भूकंपछत्तीसगढ़ भूकंप न्यूज़ChhattisgarhChhattisgarh EarthquakeChhattisgarh Earthquake News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





