छत्तीसगढ़

सुबह-सुबह मारपीट: खम्हारडीह थाने के सामने बेसबॉल से हमला, आपसी रंजिश बनी वजह

Shantanu Roy
13 Sept 2025 9:27 PM IST
सुबह-सुबह मारपीट: खम्हारडीह थाने के सामने बेसबॉल से हमला, आपसी रंजिश बनी वजह
x
देखें VIDEO...
Raipur. रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में 13 सितंबर की सुबह लगभग 5 बजे मारपीट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ युवक बेसबॉल के डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह विवाद आपसी रंजिश के चलते हुआ, जिसमें पहले से विवादित पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मारपीट में शामिल युवकों की पहचान विकास रोहरा और मयंक रोहरा (निवासी महावीर नगर), मयूर और आयुष चावला (कचना हाउसिंग बोर्ड), तन्मय जायसवाल और अपूर्व साहू (गीतांजलि नगर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पहले से चले आ रहे आपसी मनमुटाव ने झगड़े का रूप ले लिया।
खम्हारडीह थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।


सुबह की शांत सड़क पर बेसबॉल से हमला कर एक-दूसरे को चोट पहुँचाई गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना खम्हारडीह थाना के ठीक सामने हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस मौके पर पहुँची और मामला शांत कराया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि
युवकों
के बीच पहले से विवाद चल रहा था और छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर तनाव बढ़ता गया। मामला इतना बढ़ गया कि सुबह-सुबह एक-दूसरे पर हमला कर बैठे। पुलिस ने मारपीट में शामिल युवकों को थाने बुलाकर बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस ने दोनों पक्षों से समझाइश की है और भविष्य में ऐसा विवाद न हो, इसके लिए कड़ी चेतावनी भी दी है। साथ ही घायल युवकों का मेडिकल परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते ऐसी घटनाएँ बढ़ रही हैं, जिससे मोहल्ले की शांति भंग हो रही है। कई लोगों ने पुलिस से अपील की है कि वे विवादों को रोकने के लिए मोहल्ले में नियमित गश्त करें और युवाओं को समझाइश देने के लिए जागरूकता अभियान चलाएँ। खम्हारडीह थाना प्रभारी ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस सतर्क है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की हिंसा से बचा जा सके। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि विवाद होने पर सीधे पुलिस को सूचना दें और खुद हिंसा में शामिल न हों। यह घटना यह दर्शाती है कि छोटी-छोटी आपसी रंजिशें भी बड़े विवाद का रूप ले सकती हैं, इसलिए संवाद और समझदारी से ही ऐसे मामलों का समाधान संभव है। पुलिस की सक्रियता और जनता का सहयोग ही शहर में शांति बनाए रखने की कुंजी है।
Next Story