छत्तीसगढ़

पहले लगती थी 80 हजार फीस, अब अच्छा स्कूल पढ़ाई भी बढ़िया

Nil dhankar
13 May 2023 3:56 PM IST
पहले लगती थी 80 हजार फीस, अब अच्छा स्कूल पढ़ाई भी बढ़िया
x

बिलासपुर. भेंट-मुलाकात आज बिलासपुर विधानसभा में जारी है. आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र अक्षर जाधव ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह शासन के अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। अक्षर इंजीनियर बनना चाहता है। बिलासपुर के तारबहार में रहता है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खोलने के लिए अक्षर ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उसने कहा कि स्कूल में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है, स्मार्ट क्लास फर्नीचर अच्छे और उच्च गुणवत्ता के साथ उपलब्ध हैं।

वही स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किये। अस्मि ठाकुर ने बताया कि पहले वो प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थीं। 80 हजार फीस साल भर की लगती थी। अब वो पैसा पूरा बच रहा है। पापा प्राइवेट जाब में हैं माँ गृहिणी है। यह बचत हमारे भविष्य के लिए काफी उपयोगी होगी। सबसे अच्छी बात यह है कि स्कूल बहुत अच्छा है। अक्षर जाधव ने बताया कि उनका स्वामी आत्मानंद स्कूल बहुत अच्छा है। पढ़ाई बहुत अच्छी हो रही है। इंजीनियर बनना चाहता हूँ। यहाँ के स्मार्ट क्लास में पढ़कर काफी कुछ सीख रहा हूँ और अपने सपने जरूर पूरा करूंगा।

Next Story